Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Shots fired after refusal to pay ₹20 lakh extortion; laborers saved their lives by taking cover behind bricks.
{"_id":"6ac5f7c9cb5023bad8030c45","slug":"video-shots-fired-after-refusal-to-pay-rs20-lakh-extortion-laborers-saved-their-lives-by-taking-cover-behind-bricks-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 20 लाख की रंगदारी न देने पर फायरिंग, मजदूरों ने ईंटो से छिपकर बचाइ जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 20 लाख की रंगदारी न देने पर फायरिंग, मजदूरों ने ईंटो से छिपकर बचाइ जान
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रहे एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उसकी जमीन पर पहुंचकर फायरिंग की और ईंट-पत्थर से उसकी कार क्षतिग्रस्त कर दी और मजदूरों ने ईंटो से छिपकर जान बचाई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हथियारबंद वहां से भाग गए।
तहरीर के अनुसार, दीपक की खसरा संख्या 138, मौजा बाजना में जमीन है, जिस पर वह बाउंड्रीवॉल बनवा रहा था। आरोप है कि ब्रजमोहन उर्फ कालू निवासी बाजना, लोकेंद्र और कनक सहित कुछ लोग कई दिनों से मौके पर आकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने बाउंड्रीवॉल नहीं बनने देने और गोली मारने की धमकी दी। सोमवार की शाम करीब चार बजे ब्रजमोहन उर्फ कालू, लोकेंद्र, कनक और उनके कई साथी हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उसके भाई प्रमोद व अन्य लोगों को जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की। जान बचाने के लिए पीड़ित और उसके साथी ईंटों के पीछे छिप गए।
आरोपियों ने मौके पर खड़ी उसकी वैगनआर कार को ईंट-पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया के आरोपियों की तलाश को जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।