Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
A program focused on suicide prevention awareness and the importance of timely assistance was organized at Tohana Civil Hospital
{"_id":"6aa382a2ab5e346cca0a8b23","slug":"video-a-program-focused-on-suicide-prevention-awareness-and-the-importance-of-timely-assistance-was-organized-at-tohana-civil-hospital-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना नागरिक अस्पताल में आत्महत्या की रोकथाम के लिए जागरूकता और समय पर मदद जरूरी कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना नागरिक अस्पताल में आत्महत्या की रोकथाम के लिए जागरूकता और समय पर मदद जरूरी कार्यक्रम आयोजित
आत्महत्या की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता और समय पर मदद पहुंचाना बेहद जरूरी है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश ने बताया कि आत्महत्या से पहले व्यक्ति के व्यवहार में कई बदलाव दिखाई देते हैं। जैसे निराशा की बातें करना, खुद को परिवार पर बोझ समझना, दोस्तों और परिजनों से दूरी बनाना, नशे का सेवन बढ़ना, नींद और खानपान की आदतों में बदलाव आना।
एसएमओ डॉ. कुणाल ने कहा कि ऐसे संकेत दिखने पर व्यक्ति को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। उसकी बात को ध्यान से सुनें, बिना आलोचना के भावनात्मक सहयोग दें और जरूरत पड़ने पर तुरंत मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लें।
डॉ. दीपक ने बताया कि भारत में मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टेली मानस की 24 घंटे टोल-फ्री हेल्पलाइन 14416 शुरू की गई है। 2024 में देश में 1,70,746 आत्महत्याएं दर्ज की गईं, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। यह आंकड़ा मानसिक स्वास्थ्य पर समय रहते ध्यान देने की जरूरत को दर्शाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।