Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
The Dahiya Khap will impose a ban on dowry, substance abuse, and obscene songs; it has also raised its voice against nighttime weddings.
{"_id":"6b098f31b606b4e2c202b606","slug":"video-the-dahiya-khap-will-impose-a-ban-on-dowry-substance-abuse-and-obscene-songs-it-has-also-raised-its-voice-against-nighttime-weddings-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"दहेज, नशे और अश्लील गानों पर रोक लगाएगी दहिया खाप, रात की शादियों के भी खिलाफ उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज, नशे और अश्लील गानों पर रोक लगाएगी दहिया खाप, रात की शादियों के भी खिलाफ उठाई आवाज
सोनीपत। दहेज प्रथा, नशाखोरी, अश्लील गानों और दिखावे वाली सामाजिक परंपराओं के खिलाफ दहिया खाप ने सख्त रुख अपनाने का एलान किया है। खाप ने रात के बजाय दिन में विवाह करने, डीजे और तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम से परहेज करने तथा मृत्यु भोज जैसी परंपराओं को बंद करने की अपील की है। सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए केवल समझाने और जुर्माना लगाने के बजाय जरूरत पड़ने पर सामाजिक बहिष्कार जैसे कदम उठाने का सुझाव भी दिया गया है।
शुक्रवार को गांव सिसाना में खाप प्रधान जयपाल दहिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज सुधार से जुड़े इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही दहिया भवन के निर्माण के लिए जमीन तलाशने और आगामी पंचायत को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रात के समय होने वाले विवाह समारोहों पर आपत्ति जताई गई। खाप प्रधान जयपाल दहिया ने कहा कि रात की शादियों में तेज संगीत, नशे का सेवन और वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। देर रात तक समारोह चलने से सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में परिवारों को दिन में विवाह करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीजे और तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम के बजाय पारंपरिक बाजे को बढ़ावा दिया जाए, ताकि सामाजिक कार्यक्रमों में मर्यादा बनी रहे।
-ट्रैक्टरों के म्यूजिक सिस्टम और बुलेट के पटाखों पर जताई चिंता
बैठक में ट्रैक्टरों पर तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम लगाने और बुलेट बाइक में बदलाव कर पटाखों जैसी आवाज निकालने की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई गई। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि इससे आम लोगों को परेशानी होती है और सामाजिक वातावरण भी प्रभावित होता है। इन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस आयुक्त और उपायुक्त से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। वहीं, प्रदेशभर में अश्लील गाने बजाने के मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने पर भी सहमति बनी।
दहेज और मृत्यु भोज जैसी परंपराएं बंद करने की अपील
खाप प्रतिनिधियों ने दहेज प्रथा को सामाजिक बुराई बताते हुए इसे पूरी तरह समाप्त करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि विवाह के नाम पर बेटी के परिवार पर आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है। इसी तरह मृत्यु भोज की परंपरा बंद करने पर भी जोर दिया गया। उनका सुझाव था कि किसी परिवार में मृत्यु होने पर बड़े स्तर पर भोज आयोजित करने के बजाय केवल नजदीकी रिश्तेदारों के भोजन की व्यवस्था की जाए। इससे शोकाकुल परिवार पर अनावश्यक आर्थिक दबाव नहीं पड़ेगा।
-नियम तोड़ने वालों पर सामाजिक बहिष्कार का सुझाव
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए केवल बैठकें करने और प्रस्ताव पारित करने से बदलाव नहीं आएगा। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। खाप के निर्णयों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जरूरत पड़ने पर नियम तोड़ने वालों के सामाजिक बहिष्कार जैसे सख्त कदम उठाने का सुझाव दिया गया। जयपाल दहिया ने कहा कि दहिया समाज को अपने फैसलों को 36 बिरादरी तक पहुंचाना चाहिए, ताकि सामाजिक सुधार की दिशा में व्यापक पहल हो सके।
दहिया भवन के लिए जमीन तलाशने पर भी चर्चा
बैठक में दहिया भवन के निर्माण की योजना पर भी मंथन किया गया। इसके लिए उपयुक्त जमीन तलाशने पर विचार हुआ, ताकि समाज के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों और सामूहिक गतिविधियों के लिए स्थायी स्थान मिल सके। इसके अलावा 6 दिसंबर को सिसाना स्थित दहिया खाप के चबूतरे पर प्रस्तावित पंचायत को लेकर भी चर्चा हुई। मौजूद प्रतिनिधियों ने उक्त पंचायत को निजी बताते हुए उसमें शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जयपाल दहिया को खाप के नियमों के अनुसार प्रधान बनाया गया था और वही खाप के प्रधान हैं।
बैठक में राज सिंह दहिया, बीरबल, वेद सिंह, रमेश दहिया, नेतराम, रामकंवार, कुलदीप, जोगिंद्र, बलराज, प्रेम, जोगिंद्र मटिंडू, जयकिशन और महावीर सहित अनेक खाप प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।