Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Protest staged by lighting lamps in the potholes of dilapidated roads; demand raised for repairs.
{"_id":"6ad3a218d2e2242c2800774d","slug":"video-sonipat-protest-staged-by-lighting-lamps-in-the-potholes-of-dilapidated-roads-demand-raised-for-repairs-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: खस्ताहाल सड़कों के गड्ढों में दीये जलाकर जताया विरोध, मरम्मत की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: खस्ताहाल सड़कों के गड्ढों में दीये जलाकर जताया विरोध, मरम्मत की मांग उठाई
सोनीपत। खस्ताहाल सड़कों के विरोध में अन्याय के विरुद्ध-न्याय युद्ध मंच ने शनिवार को अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। मंच के संस्थापक देवेंद्र गौतम ने ट्रक यूनियन के पास सड़क के गड्ढों में बैठकर दीये जलाए और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर प्रशासन का ध्यान बदहाल सड़कों की ओर आकर्षित किया। उन्होंने सड़कों की मरम्मत कराने और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। देवेंद्र गौतम ने कहा कि बहालगढ़ चौक से गोहाना रोड तक, मुरथल चौक से श्रीराम चौक तक और आईटीआई रोड सहित शहर के कई हिस्सों में सड़कें खस्ताहाल हैं। इससे वाहन चालकों, दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वर्षा के पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से भी समस्या गंभीर हो जाती है। देवेंद्र गौतम ने कहा कि आम नागरिक के हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने या वाहन के जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं होने पर चालान किया जाता है, लेकिन बदहाल सड़कों के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ने पर जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति के लिए भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से प्रमुख सड़कों का तत्काल सर्वेक्षण कराने और खतरनाक गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की मांग की। साथ ही सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने और निर्माण व मरम्मत पर खर्च की गई राशि का विवरण सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।