{"_id":"6aac1b959cb337889e031009","slug":"video-sonipat-pet-pitbull-mauls-six-month-old-infant-and-aunt-child-in-serious-condition-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: पालतू पिटबुल ने छह माह के मासूम व बुआ को नोंचा, बच्चा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: पालतू पिटबुल ने छह माह के मासूम व बुआ को नोंचा, बच्चा गंभीर
सोनीपत। सिक्का कॉलोनी में पालतू पिटबुल कुत्ते ने छह माह के बच्चे और उनकी बुआ पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसे बचाने के प्रयास व कुत्ते के काटने में बुआ को भी चोटें आईं। परिजनों के अनुसार कुत्ते ने बच्चे के चेहरे, पेट समेत शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। घटना के बाद बच्चे को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया, लेकिन इलाज का खर्च अधिक होने के कारण उसे वापस लाकर पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सिक्का कॉलोनी निवासी निर्मला ने बताया कि 14 सितंबर की शाम को उनकी बेटी अपने छह के भतीजे को गोद लेकर गली में टहल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी का पालतू पिटबुल कुत्ता अचानक उनकी ओर दौड़ा और दोनों पर हमला कर दिया।
बेटी को काटने के साथ ही कुत्ते ने बच्चे को झपटा माकर गिरा दिया और मुंह में दबा लिया। साथ ही बच्चे को घसीटते हुए काटना शुरू कर दिया। बुआ ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया तो वह भी घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को कुत्ते से बचाया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे, पेट और शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। हमले के बाद उनके पोते ही की हालत गंभीर हो गई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहां उपचार का खर्च अधिक होने के कारण बच्चे को वापस लाया गया और पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया।
इलाज के खर्च को लेकर परिवार की चिंता परिवार का कहना है कि घटना के बाद कुत्ते के मालिक ने शुरुआती उपचार के लिए आर्थिक मदद देने की बात कही थी। लेकिन बाद में बच्चे के आगे के इलाज का खर्च उठाने से पीछे हट गए। परिजनों ने बच्चे के उपचार के लिए आर्थिक सहायता और आगे के इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की है। सीसीटीवी में कैद हुई घटना, हुआ वायरल घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीरवार को सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें गली में कुत्ते के बच्चे की ओर बढ़ने और हमला करने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।
परिवार की ओर से अभी मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। परिजनों ने बच्चे के उपचार में मदद और घटना को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। मार्च, 2024 में कुंडली में पिटबुल ने काटा था रेजिडेंट को सोनीपत में पिटबुल के काटने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मार्च, 2024 में भी कुंडली की एक सोसाइटी में पिटबुल ने रेजिडेंट सुदर्शन के संवेदनशील अंग के पास काट लिया था। वह सैर करने के बाद लिफ्ट से अपने आवास पर जा रहे थे। लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही एक रेजिडेंट के साथ आए उनके पिटबुल ने सुदर्शन पर हमला कर दिया था। उन्हें लहूलुहान कर दिया गया था।
सिक्का कॉलोनी में बच्चे व उनकी बुआ को कुत्ते के काटे जाने का मामला मेरे संज्ञान में नही है। घरों में पिटबुल कुत्ते को पालने के लिए नियमों की पालना जरूरी है। सिक्का कॉलोनी में अगर इस तरह का कोई कुत्ता है तो टीम को भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। कुत्ते के मालिक से कागजात लेकर जांच की जाएगी। मीतू धनखड़, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।