फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Team arrives to collect food samples; several shopkeepers pull down shutters and flee.

Sonipat News: खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने पहुंची टीम, कई दुकानदार शटर गिराकर भागे

Fri, 18 Sep 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Team arrives to collect food samples; several shopkeepers pull down shutters and flee.
फोटो: सोनीपत के खरखौदा ​स्थित सब्जी मंडी में पनीर के सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी डाॅ. शैल
खरखौदा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने वीरवार को शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों से घी और पनीर के सैंपल लिए। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई दुकानदार शटर गिराकर चले गए।
विज्ञापन

टीम ने रामचौक क्षेत्र से घी का सैंपल लिया, जबकि सब्जी मंडी क्षेत्र से पनीर के सैंपल लिए गए। विभाग के अनुसार सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र ने बताया कि खुले में पनीर और अन्य खाद्य सामग्री बेचने पर उसकी गुणवत्ता की जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार की होगी। जांच में सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed