{"_id":"6aac562248b51de561017ac0","slug":"fault-in-11kv-feeder-line-due-to-rain-power-outage-at-mini-secretariat-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160743-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बारिश के चलते 11केवी फीडर लाइन पर आया फाल्ट, मिनी सचिवालय की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बारिश के चलते 11केवी फीडर लाइन पर आया फाल्ट, मिनी सचिवालय की बत्ती गुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। तड़के चार बजे हुई बारिश के चलते 11 केवी फीडर लाइन में फाल्ट आने से मिनी सचिवालय की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने के कारण सचिवालय परिसर में कामकाज प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी लिफ्ट बंद होने से बुजुर्गों और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को हुई। सुबह 11 बजे बिजली बहाल होने पर लोगाें व अधिकारियों, स्टाफ कर्मियों को राहत मिल सकी।
वीरवार तड़के चार बजे हुई बारिश मौसम विभाग की ओर से 4 एमएम दर्ज की गई। बारिश के चलते 11 केवी फीडर लाइन लाइन में फाल्ट आने के कारण मिनी सचिवालय की बिजली गुल हो गई। सुबह 9 बजे मिनी सचिवालय में अधिकारी व स्टाफ पहुंचे तो उन्हें बिजली बंद मिली। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मिनी सचिवालय की लिफ्ट भी संचालित नहीं हो सकी। व्हीलचेयर पर पहुंचे बुजुर्गों को जरूरी काम के लिए तीसरी मंजिल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों और साथ आए लोगों की मदद से उन्हें सीढ़ियों के रास्ते ऊपर ले जाना पड़ा।
बिजली निगम की टीम ने फाल्ट का पता लगाकर उसे ठीक करने का काम शुरू किया। करीब सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद मिनी सचिवालय में कामकाज सामान्य हुआ और अधिकारियों व लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
--
बारिश के दौरान फीडर लाइन में फाल्ट आने के कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब सुबह 11 बजे बिजली बहाल होने के बाद लिफ्ट भी दोबारा संचालित हो गई थी।
कार्तिक रोहिल्ला, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम