Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Education Minister lashes out at Congress over SIR, says it is working on a foreign agenda.
{"_id":"6ac51216d355c2442d0f8b72","slug":"video-sonipat-education-minister-lashes-out-at-congress-over-sir-says-it-is-working-on-a-foreign-agenda-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: एसआईआर पर कांग्रेस पर बरसे शिक्षा मंत्री, बोले- विदेशी एजेंडे पर कर रही काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: एसआईआर पर कांग्रेस पर बरसे शिक्षा मंत्री, बोले- विदेशी एजेंडे पर कर रही काम
सोनीपत। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से 8 अक्तूबर को किए जाने वाले प्रदर्शन पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सियासी पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन को गलत प्रचार करार देते हुए एसआईआर प्रक्रिया को पूरी तरह सही बताया। मंत्री ने कांग्रेस पर विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने, जनता को गुमराह करने और लोकतंत्र व संविधान को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने के आरोप लगाए। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे थे। उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि विपक्ष कमजोर है और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ बोलकर विदेशी एजेंडे पर काम कर रही है और एसआईआर को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह सही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी देश में उपद्रव खड़ा करने का प्रयास कर रही है और नियम-कानून को ताक पर रखकर लोकतंत्र और संविधान को तार-तार करने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को नेपाल जैसा बनाने की कोशिश कर रही है।
महिपाल ढांडा ने कहा कि भारत की जनता कांग्रेस को पहले ही जवाब दे चुकी है। चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रधानमंत्री के कहने मात्र से चुनाव आयुक्त की नियुक्ति हो जाती थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में नियमों के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ती है, लेकिन कांग्रेस इसी प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।