{"_id":"6aba93c9ccab37d9160a5e27","slug":"video-sonipat-congress-protests-over-allegations-of-vote-theft-demands-removal-of-cec-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीईसी को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीईसी को हटाने की मांग
सोनीपत। कथित ‘वोट चोरी’ और निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोर्ट परिसर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग भी की।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने आरोप लगाया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद वोट प्रतिशत के आंकड़ों में असामान्य बढ़ोतरी हुई और कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने दावा किया कि औसतन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 15 हजार वोट बढ़ाए गए। कांग्रेस नेताओं ने इन आरोपों की जांच की मांग की। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और उनके कार्यकाल के फैसलों की समीक्षा की मांग उठाई है। इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, विधायक इंदूराज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक जयवीर वाल्मीकि, जयभगवान आंतिल, जिला पार्षद संजय बड़वासनी, रणजीत कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।