Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Roadways employees stage a sit-in protest against the diversion of buses from their scheduled routes for a rally.
{"_id":"6aeb1b2b709576644f090782","slug":"video-roadways-employees-stage-a-sit-in-protest-against-the-diversion-of-buses-from-their-scheduled-routes-for-a-rally-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"निर्धारित रूटों से बसें हटाकर रैली के लिए भेजने का विरोध, धरना पर बैठे रोडवेजकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित रूटों से बसें हटाकर रैली के लिए भेजने का विरोध, धरना पर बैठे रोडवेजकर्मी
गोहाना। रोडवेज बसों को केंद्रीय गृह मंत्री की रैली के लिए भेजने के विरोध में बुधवार को रोडवेजेकर्मियों ने हंगामा किया। चालकों ने बसों को रैली में लेकर जाने से मना कर दिया और धरना पर बैठ गए। कर्मचारियों के धरने से दिनभर रोडवेज बसों का संचालन बंद रहा। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों को जान जोखिम में डालकर प्राइवेट बसों की छतों पर बैठकर सफर करना पड़ा। कर्मचारियों का नेतृत्व रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्य अशोक पांचाल ने किया।
उन्होंने कहा कि पांच व छह नवंबर को रोडवेजकर्मियों ने मांगों को लेकर चक्का जाम का आह्वान किया हुआ है। इस बारे में विभाग के आला अधिकारियों को पहले ही सूचित कर दिया गया था। करनाल में पांच नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली होनी है। रैली में कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए रोडवेज विभाग की जिम्मेदारी लगाई गई है। इसके लिए बड़ी संख्या में रोडवेज बसें करनाल व अंबाला भेजी जानी हैं। अधिकारियों ने बुधवार को ही बसों को निर्धारित रूटों से हटाकर अंबाला और करनाल जाने का फरमान जारी कर दिया। चक्का जाम के पूर्व निर्धारित आह्वान के चलते कर्मचारी बसों को लेकर अंबाला व करनाल जाने को तैयार नहीं हुए, जिसके चलते उन्होंने बसों को अड्डा परिसर में खड़ा कर दिया और धरना पर बैठ गए। कर्मचारियों के धरना पर बैठने से लोकल रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया। डीआई सतीश कुमार का कहना है कि बसों को करनाल व अंबाला भेजने का शेड्यूल जिला मुख्यालय के आदेशों पर ही बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।