Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Body of canter driver found in field in Tajpur; he brutally murdered after being struck on the head.

सोनीपत: ताजपुर के खेत में कैंटर चालक का शव मिला, सिर पर वार कर बेरहमी से हत्या

Tue, 10 Nov 2026 10:54 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 10 Nov 2026 10:54 AM IST
सार

गांव ताजपुर निवासी मुकेश उर्फ भालू कैंटर चालक थे। सोमवार रात को वह गांव के ही दो युवकों के साथ थे। मंगलवार सुबह उनका शव गांव ताजपुर के खेत में पड़ा मिला। शव के सिर पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Sonipat: Body of canter driver found in field in Tajpur; he brutally murdered after being struck on the head.
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव ताजपुर के खेत में कैंटर चालक मुकेश उर्फ भालू (35) का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। चालक के सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि किसी भारी वस्तु से वार कर उनकी बेरहमी से हत्या की गई है। परिजनों ने इस घटना के लिए गांव के ही दो युवकों पर शक जताया है। सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना का विवरण
गांव ताजपुर निवासी मुकेश उर्फ भालू कैंटर चालक थे। सोमवार रात को वह गांव के ही दो युवकों के साथ थे। मंगलवार सुबह उनका शव गांव ताजपुर के खेत में पड़ा मिला। शव के सिर पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में चर्चा फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


परिजनों का शक और पुलिस जांच
परिजनों ने मामले में दो युवकों पर हत्या का शक जताया है। हालांकि, हत्या के पीछे के कारणों और वारदात को अंजाम देने के तरीके का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मुकेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में पत्नी मंजू और चार बच्चे - शंकर, प्रिया, प्रियांशी व सावन हैं। पिता की मौत से चारों बच्चों के सिर से साया उठ गया है। घटना के बाद से परिवार का रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


एसीपी गन्नौर, जसपाल सिंह ने बताया कि सुबह युवक का शव खेत में पड़ा होने की सूचना मिली थी। युवक के सिर पर वार कर हत्या की गई है। पास ही एक डंडा बरामद हुआ है। परिवार ने दो युवकों पर शक जताया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed