Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A major action was taken as part of a special campaign being conducted by the district police.

Sonipat News: 10 माह में 144 नशा तस्कर गिरफ्तार, 81 एफआईआर दर्ज

Tue, 10 Nov 2026 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
A major action was taken as part of a special campaign being conducted by the district police.
सोनीपत। जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। वर्ष 2026 में 31 अक्तूबर तक पुलिस ने नशा तस्करी के 81 मामले दर्ज कर 144 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अफीम, चरस, गांजा, हेरोइन, स्मैक और कोकीन सहित विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ और नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां बरामद की गई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में सबसे अधिक 133 किलो 646 ग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

चरस, गांजा और हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी
पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से 2 किलो 500 ग्राम अफीम, 24 किलो 566 ग्राम 72 मिलीग्राम चरस, 75 ग्राम 36 मिलीग्राम स्मैक और 11 किलो 94 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया है। इसके अलावा 133 किलो 646 ग्राम 99 मिलीग्राम गांजा, 2 किलो 918 ग्राम 5 मिलीग्राम हेरोइन, 34 ग्राम 43 मिलीग्राम एमडीएमए और 84 ग्राम 86 मिलीग्राम कोकीन भी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशीली दवाइयों की बरामदगी में 21 सल्फा नुमा गोलियां, सिरप की 80 बोतलें और 490 टैबलेट शामिल हैं। पुलिस इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

नशा तस्करी की सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय
पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने आमजन से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में नशा तस्करी, मादक पदार्थों की बिक्री या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed