{"_id":"695a8c25b6faeae3b1056ec8","slug":"video-organising-a-mahayagna-in-sonipat-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: सशक्त राष्ट्र, समृद्ध समाज के लिए महायज्ञ में 700 लोगों ने डाली आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: सशक्त राष्ट्र, समृद्ध समाज के लिए महायज्ञ में 700 लोगों ने डाली आहुति
गीता भवन चौक स्थित गीता विद्या मंदिर में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से नव वर्ष के आगमन पर महायज्ञ का आयोजन किया गया। लगभग 700 व्यक्तियों ने यज्ञ में आहुति डालकर विश्व शांति एवं प्राणी मात्र के कल्याण की कामना की।
महायज्ञ में अनेक संतों ने विश्व शांति के लिए कामना की जिनमें श्रीश्री 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज, श्रीनाथ महाराज महामंडलेश्वर अंजनी देव, विपिन वशिष्ठ, अरुण दास महाराज ने लोगों को अपना आशीर्वाद दिया। सर्वप्रथम सभी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। आर्य समाज सोनीपत की ओर से रविंद्र आर्य एवं संदीप दर्शनाचार्य ने यज्ञ को पूर्ण किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सुभाष सिसोदिया ने किया गया। सभी की सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रसाद रूप में तुलसी का पौधा, गंगाजल और हलवे का प्रसाद भेंट किया गया।
इस दौरान संविधान सरस्वती महाराज, सीताराम महामंडलेश्वर, अंजनी देवा ने यज्ञ एवं शुभ कार्य के बारे में आह्वान किया। आर्य वीर दल की ओर से शक्ति प्रदर्शन व मंगलम सारथी फाउंडेशन के बच्चों को सम्मानित भी किया गया। मेयर राजीव जैन और कांग्रेस शहरी प्रधान कमल दीवान ने भी महायज्ञ में पहुंचकर आहुति डाली। महायज्ञ के साथ लोगों ने नव वर्ष की शुरुआत शांति, सद्भाव और समाज सेवा के संकल्प के साथ की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।