Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Sonipat, sanitation and fire brigade workers protested by wearing black bands amidst drizzling rain
{"_id":"6888d795d5bc222972050250","slug":"video-in-sonipat-sanitation-and-fire-brigade-workers-protested-by-wearing-black-bands-amidst-drizzling-rain-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में रिमझिम बारिश के बीच काली पट्टी बांधकर सफाई व दमकल कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में रिमझिम बारिश के बीच काली पट्टी बांधकर सफाई व दमकल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सफाई व दमकल कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय के गेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रिमझिम बारिश के बीच काली पट्टी बांधकर सरकार से मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के नाम ज्ञापन सौंपा।
संघ के प्रेस सचिव राजीव खत्री ने बताया कि सफाई व दकम कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मांगों के समाधान के लिए कई बार पत्राचार किया, वार्ताएं हुईं। आश्वासन मिलने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है और अब वह पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सरकार ने कई बार मौखिक आश्वासन दिए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। इस दौरान दीपक बोहत, विशाल, सन्नी, त्रिलोक, भारत बोहोत, कमलेश, बबीता, कांता सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
आंदोलन के लिए तैयार की रूपरेखा
20 व 21 अगस्त को सभी पालिकाओं, परिषदों, निगमों व दमकल विभाग के कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। 10 व 11 सितंबर को प्रदेश भर के विधायकों को मांगपत्र सौंपे जाएंगे। 26 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय पर एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। 18 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।