{"_id":"6a8b65900e69cb3120017f3a","slug":"admissions-for-distance-learning-courses-open-until-sonipat-news-c-17-roh1019-908927-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सांघी स्कूल के दो शिक्षकों को मिल चुका है राज्य पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सांघी स्कूल के दो शिक्षकों को मिल चुका है राज्य पुरस्कार
विज्ञापन
19-रोहतक के सांघी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। स्रोत : विद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांघी में पहले भी शिक्षकों को पुरस्कार मिल चुके हैं। विद्यालय के दो शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। साथ ही, विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर और सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यीकरण अवार्ड भी मिल चुका है। इस बार विद्यालय के गणित अध्यापक अनिल कौशिक को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पांच सितंबर को राष्ट्रपति उन्हें दिल्ली में सम्मानित करेंगे।
सांघी स्कूल में 15 साल प्राचार्य रहे एवं साल्हावास के खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सिंह बताते हैं कि विद्यालय के ड्राइंग शिक्षक रमेश कुमार को 2013 में श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार मिला था। उन्हें 2019 में राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से 2013 में चुने गए 100 सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में सांघी का राजकीय विद्यालय भी शामिल था।
विद्यालय को चार बार मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यीकरण अवार्ड मिल चुका है। प्रत्येक वर्ष औसतन तीन विद्यार्थियों का आईआईटी और पीएमटी में चयन होता है। बच्चों के दाखिले पहले टेस्ट के आधार पर होते थे। अभी इसमें थोड़ा बदलाव आया है। विद्यालय शुरू से ही सांस्कृतिक, खेल और अकादमिक क्षेत्र में श्रेष्ठ रहा है। बता मेरे या सुदामा समूहगान की विद्यालय टीम को राष्ट्रपति और 15 राज्यपालों से अवार्ड मिला है।
विज्ञापन
फोटो : 20
स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर और बच्चों के लिए लैब स्थापित करने के लिए रातभर अनिल कौशिक ने काम किया है। जब तकनीकी दौर में तेजी आई तो तुरंत ही अनिल कौशिक ने वर्चुअल मैथेमेटिक्स लैब को मजबूत बनाया। यह बच्चों के लिए फायदेमंद रहा। लैब की स्थापना के लिए विद्यालय प्रबंधन ने भी पूरा सहयोग दिया।
जयपाल सिंह दहिया, बीईओ साल्हावास, झज्जर एवं पूर्व प्राचार्य, सांघी स्कूल।
फोटो : 21
प्रदेश की पहली गणित लैब बनाना और वर्चुअल लैब स्थापित करना बड़ा कदम है। कोरोना काल में जब सभी घरों में थे और बच्चों का स्कूल में प्रवेश बंद था, उस दौरान बच्चों को ऑनलाइन गणित पढ़ाने का बीड़ा अनिल कौशिक ने उठाया और वर्चुअल लैब को पठनीय के साथ-साथ मनोरंजक बनाया। ऑफलाइन गणित लैब को ड्राइंग से जोड़ने में भी उनका पूरा सहयोग मिला।
रमेश कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं स्टेट अवार्डी, सांघी स्कूल।