Weather: नोएडा समेत दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर बदली करवट, गाजियाबाद में झमाझम बारिश, फरीदाबाद में भी बरसे बदरा
दिल्ली एनसीआर में सोमवार को मौसम ने फिर करवट बदली। गाजियाबाद, नोएडा फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में छाए बादल और बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश की संभावना जताई थी। जिसके चलते दिल्ली नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। दिल्ली में तेज बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे कई इलाकों में मौसम सुहाना हो गया। बारिश और आंधी से लोगों को उमस से राहत मिली।
नोएडा में तेज धूल भरी आंधी, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी बारिश
फरीदाबाद में बारिश ने लोगों को पिछले कुछ दिनों से सता रही उमस और गर्मी से थोड़ी राहत पहुंचाई है। नोएडा में काले बादल छाए हुए हैं और तेज धूल भरी आंधी चली, जिसके साथ झमाझम बारिश भी हुई। उधर, गुरुग्राम में सुबह 10 बजे से झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। बारिश के बीच सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गाजियाबाद में बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई।
राजधानी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली में 11 बजे से आई तेज बारिश से राजधानी का मौसम बदला। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से रास्तों में वाहन चालकों और सुबह-सुबह कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को दिक्कत हुई। दिल्ली में कई स्थानों पर रोड पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
सोमवार सुबह लगभग 10.30 बजे से काले घने छाए। इसके बाद सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली और साउथ ईस्ट दिल्ली में तेज बारिश, गरज-चमक और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं ने मौसम बदल दिया। दिल्ली में कई स्थानों पर तेज बारिश से सड़कों पर जल भराव हो गया। पैदल यात्रियों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी इससे दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान सुबह के समय जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
#WATCH | Heavy downpour in Delhi triggers severe waterlogging in a residential area of Durga Vihar locality pic.twitter.com/lpOTwV2LrP
— ANI (@ANI) August 24, 2026
इससे पहले दिल्ली में मौसम ने रविवार को करवट बदली। हल्की बौछार के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई। रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री (सामान्य से 0.3 कम) व न्यूनतम 25.9 डिग्री (सामान्य से 0.6 कम) दर्ज किया गया।
VIDEO | Waterlogging near New Ashok Nagar metro station following heavy rain in Delhi-NCR.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/9s3FcxmtAn
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.