फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Coach Pradeep and players Sanjana and Tamanna felicitated

Sonipat News: कोच प्रदीप, खिलाड़ी संजना व तमन्ना सम्मानित

Mon, 24 Aug 2026 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Coach Pradeep and players Sanjana and Tamanna felicitated
29 सांपला कस्बे के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखेड़ी में कोच प्रदीप, ​खिलाड़ी संजना व तम
रोहतक/सांपला। कस्बे के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोरखेड़ी में रविवार को खिलाड़ियों और कोच के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय 2026 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप, स्लोवाकिया के लिए भारतीय महिला कुश्ती टीम के कोच प्रदीप कुमार, 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग के 100 किलोग्राम वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संजना और 2026 एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 69 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक विजेता तमन्ना को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कलानौर के प्राचार्य सुरेंद्र लाकड़ा ने कहा कि गांव की बेटियों और कोच की कड़ी मेहनत और बेमिसाल खेल भावना ने गांव का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन किया है। पक्के इरादों से हर मैदान जीता जा सकता है। कृष्ण पहलवान ने कहा कि गांव के बच्चों ने देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सुनील ओहल्याण ने बताया कि उनके छोटे भाई कोच प्रदीप ने 2013 की कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, जोहान्सबर्ग में कांस्य पदक, एशिया जूनियर चैंपियनशिप, थाईलैंड में रजत पदक, सीनियर नेशनल, कोलकाता में रजत पदक और जूनियर नेशनल, चंडीगढ़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डायरेक्टर नरेंद्र कुमार, सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार, पूर्व सरपंच मनजीत कुमार, स्कूल के डायरेक्टर नरेंद्र तोमर, ओमबीर ओहल्याण, अनिल ओहल्याण, सेवानिवृत्त एसडीओ जयपाल, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य नरेश कुमार, दीपक राठौर, चंचल नांदल और जाट महासभा के सदस्यों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed