Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Gohana: 16 farmers detained in Aanwali village for opposing the installation of a high-tension line; work commences under police guard.
{"_id":"6afdb6b6ae0030505d0c7c9e","slug":"video-gohana-16-farmers-detained-in-aanwali-village-for-opposing-the-installation-of-a-high-tension-line-work-commences-under-police-guard-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना: हाईटेंशन लाइन लगाने का विरोध करने पर आंवली गांव में 16 किसान डिटेन, पुलिस पहरे में काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना: हाईटेंशन लाइन लगाने का विरोध करने पर आंवली गांव में 16 किसान डिटेन, पुलिस पहरे में काम शुरू
गोहाना। आंवली गांव के किसानों ने खेतों में सीवानी-जाजी पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन का विरोध किया। किसानों ने एजेंसी के कर्मचारियों के काम का भी विरोध किया। किसानों के विरोध की सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और विरोध कर रहे 16 किसानों को डिटेन कर लिया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में मशीनें मंगवाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस कार्रवाई के चलते गांव आंवली दिनभर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। किसान मार्केट रेट के अनुसार उचित मुआवजे की मांग को लेकर लंबे समय से विरोध कर रहे थे और उन्होंने आंवली सहित कई जगहों पर काम रुकवा रखा था। बुधवार को भी किसान प्रशासन से एक सप्ताह का समय मांग रहे थे, लेकिन प्रशासन ने काम शुरू कराने का निर्णय लिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने मौके पर मौजूद 16 किसानों को डिटेन कर बरोदा थाने भेज दिया। इसके बाद मौके पर विरोध करने के लिए कोई नहीं पहुंचा और प्रशासन ने तुरंत मशीनें लगवाकर काम शुरू करवा दिया। इससे पहले किसान इस लाइन के विरोध में जून से ही गांव गुहणा में विरोध करते हुए धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि मार्केट रेट के अनुसार मुआवजा मिलना चाहिए। जिस खेत में टावर लगाता है उसकी कीमत कम हो जाती है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में डीडीपीओ मुनीष मलिक मौके पर मौजूद रहे। वहीं डीसीपी विक्रांत भूषण, एसीपी राजीव सिंह व देवेंद्र ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।