{"_id":"6afd652aa8f182bafc045473","slug":"video-mandis-water-bodies-begin-to-echo-with-the-chirping-of-migratory-birds-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गूंजने लगे मंडी के जलाशय, हजारों किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गूंजने लगे मंडी के जलाशय, हजारों किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे
सर्दियों की दस्तक के साथ ही मंडी जिला की नदियों, झीलों और जलाशयों में प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट गूंजने लगी है। हर साल की तरह इस बार भी विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला अक्तूबर से शुरू हो गया है। नवंबर और दिसंबर में इनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। अपने मूल देशों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने और जलस्रोतों के जमने के कारण ये पक्षी हजारों किलोमीटर का सफर तय कर मंडी के अपेक्षाकृत अनुकूल वातावरण में पहुंचते हैं। फरवरी तक ये पक्षी यहां प्रवास करेंगे। इनके आने से जहां जलाशयों की रौनक बढ़ गई है, वहीं पक्षी प्रेमियों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डीएफओ मुख्यालय मंडी एसएस कश्यप के अनुसार इस बार मंडी पहुंचने वाले प्रवासी पक्षियों में कॉमन कूट, टफ्टेड डक, मल्लार्ड, कॉमन पोचार्ड, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, लिटिल ग्रेब और कॉर्मोरेंट सहित करीब 12 प्रजातियां शामिल हैं। ये पक्षी साइबेरिया, मध्य एशिया, तिब्बत, मंगोलिया, चीन और यूरोप के कुछ हिस्सों से यहां पहुंचते हैं। हजारों किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर आने वाले इन पक्षियों के लिए मंडी के जलाशय सर्दियों में अनुकूल ठिकाना बन रहे हैं। इन दिनों ब्यास नदी, पंडोह डैम, लारजी डैम, रिवालसर झील और सुंदरनगर झील में इनकी मौजूदगी देखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।