{"_id":"6afd636f654995acaa03d77b","slug":"video-devotees-were-served-prasad-on-akshaya-navami-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अक्षय नवमी पर श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अक्षय नवमी पर श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद ग्रहण
मथुरा। अक्षय नवमी के पावन अवसर पर बुधवार को बीएसए कॉलेज के बाहर श्री राधे राधे संकीर्तन मंडल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से शुरू हुए भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंडल के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
संस्था के अध्यक्ष राजीव मित्तल ने बताया कि अक्षय नवमी के धार्मिक महत्व को देखते हुए मंडल की ओर से प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। बुधवार को सुबह से ही भंडारा शुरू कर दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए उनके लिए अलग से फलाहार की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा मिलता है। भंडारे में मंडल के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सहयोग किया।
इस अवसर पर हरिकिशन मित्तल, मनोज अग्रवाल, अनुराग बंसल, देवेंद्र मित्तल, मीरा मित्तल, अलका मित्तल और ब्रजलता मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।