{"_id":"695e6f9759deed9059010c00","slug":"video-councillors-spoke-about-public-problems-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों ने रखी बात, समाधान का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों ने रखी बात, समाधान का मिला आश्वासन
गन्नौर में नगर पालिका हाउस की बैठक बुधवार को कार्यालय में हुई। बैठक में नॉमिनेट समेत 17 पार्षद मौजूद रहे, जबकि वार्ड दो पार्षद से गैरहाजिर थे। विधायक देवेंद्र कादियान बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। करीब दो घंटे तक चली बैठक में शहर के विकास कार्यों और जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि शहर के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। शहर के पार्कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा और प्रमुख चौकों का नामकरण किया जाएगा। रेलवे रोड पर जीटी रोड से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थित ढंग से ग्रिल लगाई जाएगी। अड्डे पर बने महाराजा अग्रसेन द्वार की तर्ज पर बेगा रोड पर यमुना द्वार सहित अन्य द्वार बनाए जाएंगे। गन्नौर स्टेडियम का नाम अटल रखा जाएगा। विधायक ने कहा कि शहर में सबसे अधिक विकास कार्यों की जरूरत गांधी नगर क्षेत्र में है, जिस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक के दौरान वार्ड पार्षद कृष्ण टांक ने रेलवे लाइन के दूसरी ओर श्मशान घाट का मुद्दा उठाया। विधायक ने इसे जायज मांग बताते हुए कहा कि इस दिशा में काम चल रहा है। पार्षद अजय सरोहा ने गौशाला से सटी गली में लंबे समय से जलभराव की समस्या उठाई और अनदेखी का आरोप लगाया। विधायक ने जनहित में समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। पार्षद सतबीर शर्मा ने वसंत विहार में पानी की निकासी की समस्या रखी। बैठक में पार्षदों ने अड्डे पर फ्लाईओवर के नीचे शौचालय बनवाने, आधार कार्ड सेंटर बंद होने और बीएलओ की लापरवाही का मुद्दा भी उठाया। विधायक ने एसडीएम को फोन कर बीएलओ की बैठक लेकर सख्त निर्देश जारी करने को कहा। नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी ने बताया कि नगरपालिका की ओर से अब तक करीब 690 बेसहारा गोवंश और 300 बंदरों को पकड़ा जा चुका है। विधायक ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में 50-50 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य कराए गए है। नई कॉलोनियों के लिए सरकार से मिली ग्रांट से सभी कार्य पूरे हो चुके है। उन्होंने बताया कि हाल ही में विधानसभा में स्ट्रॉम वाटर लाइन, बस स्टैंड नवीनीकरण, रेलवे स्टेशन नवीनीकरण, बाईपास और मंडी शिफ्टिंग जैसे मुद्दे उठाए गए है और ये सभी कार्य पाइपलाइन में है। उन्होंने कहा कि करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रॉम वाटर लाइन का टेंडर जल्द किया जाएगा। कॉलेज और अस्पताल के भवन को हाईवे की तरफ बनाया जाएगा। नगरपालिका की आमदनी बढ़ाने के लिए उसकी चिन्हित जमीन पर कमर्शियल बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस अवसर पर नपा सचिव प्रदीप खर्ब, एमई राहुल मोर, जेई अरविंद भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।