Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   pass rate in the Class 12 supplementary examinations, ranking 10th in the state

Sonipat News: 12वीं की पूरक परीक्षा में सोनीपत का परिणाम 69.40 फीसदी, प्रदेश में 10वें स्थान पर रहा जिला

Fri, 13 Nov 2026 08:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
pass rate in the Class 12 supplementary examinations, ranking 10th in the state
- अक्तूबर में हुई परीक्षा में जिले के 317 विद्यार्थियों ने लिया था भाग, 220 हुए पास
विज्ञापन

- 90 विद्यार्थियों की आई कम्पार्टमेंट, सात विद्यार्थी रहे अनुत्तीर्ण
- मुक्त विद्यालय की परीक्षा में भी सोनीपत का प्रदर्शन रहा कमजोर, 50.94 फीसदी रहा परिणाम
- ओपन स्कूल में छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा, 57.94 फीसदी छात्राएं हुईं पास
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से अक्तूबर में आयोजित 12वीं की पूरक परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में पीछे रहा। जिले का परीक्षा परिणाम 69.40 फीसदी रहा और प्रदेश में सोनीपत को 10वां स्थान मिला। परीक्षा में शामिल 317 विद्यार्थियों में से 220 ही सफल हुए। मुक्त विद्यालय (ओपन स्कूल) की 12वीं की परीक्षा में भी जिले का परिणाम 50.94 फीसदी रहा।
प्रदेश स्तर पर सिरसा जिले ने 88.19 फीसदी परिणाम के साथ पहले स्थान प्राप्त किया, जबकि महेंद्रगढ़ का परिणाम सबसे कम 50 फीसदी रहा। सोनीपत का 69.40 फीसदी परिणाम प्रदेश के औसत प्रदर्शन के साथ तुलना में भी महत्वपूर्ण है। पूरक परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिनके वार्षिक परीक्षा परिणाम में कम अंक आए थे या वे किसी विषय में कम्पार्टमेंट के कारण उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

----
ओपन स्कूल में भी आधे विद्यार्थी ही हो सके पास
मुक्त विद्यालय के तहत 12वीं की परीक्षा में जिले के 371 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 189 विद्यार्थी पास हुए। इस तरह जिले का कुल परिणाम 50.94 फीसदी रहा। 107 में 62 छात्राएं पास हुईं और उनका परिणाम 57.94 फीसदी रहा। वहीं 264 छात्रों में 127 ही सफल हो सके। छात्रों का परीक्षा परिणाम 48.11 फीसदी दर्ज किया गया। इस तरह ओपन स्कूल के परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से करीब 10 फीसदी अंक बेहतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

20 दिन में उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच का विकल्प
विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवाने का विकल्प भी दिया है। जिन विद्यार्थियों को अपने परिणाम पर संदेह है, वे परिणाम घोषित होने की तारीख से 20 दिन के भीतर निर्धारित शुल्क जमा करवाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर या माता-पिता के नाम और जन्मतिथि सहित उपलब्ध विवरण के आधार पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

--
अक्तूबर माह में 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिनका परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया है। विद्यार्थी निर्धारित समय के भीतर अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डॉ. शंकरलाल, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed