{"_id":"6af86574ecc5bbb3fd06248d","slug":"video-assailants-fired-17-shots-at-a-property-dealer-14-bullets-were-recovered-from-the-body-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किए 17 फायर, शव से मिलीं 14 गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किए 17 फायर, शव से मिलीं 14 गोलियां
गोहाना। रोहतक रोड पर प्रोपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नान्हा पर हमलावरों ने सरेआम 17 फायर किए। इनमें से बिजेंद्र को 14 गोलियां लगी थी। शनिवार को महिला मेडिकल कॉलेज में बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम के बाद यह पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता साहब सिंह की शिकायत पर बरोदा गांव निवासी रामपाल व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार के लिए आठ टीमें भी गठित की हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
आदर्श नगर निवासी बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा (42) ने रोहतक रोड पर शिवम प्रॉपर्टी एडवाइजर के नाम से कार्यालय खोल रखा है। शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे वह कार्यालय से घर जाने के लिए निकले थे। कार्यालय के सामने दूसरी तरफ गली में करीब 30 मीटर अंदर उनकी क्रेटा कार खड़ी थी। जैसे ही वह कार में बैठने लगे, चादर ओढक़र आया हमलावर दोनों हाथों में हथियार लेकर उनके पास पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां बिजेंद्र के सिर, छाती और हाथों में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर पैदल भागा और कुछ दूरी पर गाड़ी लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। साहब सिंह ने बताया कि बिजेंद्र पहल और बरोदा गांव निवासी रामपाल के बीच करीब पांच-छह साल पहले झगड़ा हुआ था। इसके अलावा चार-पांच महीने पहले रामपाल के एक जानकार ने बिजेंद्र से करीब 20 लाख रुपये लिए थे। बिजेंद्र ने जब उससे रुपये वापस मांगे तो रामपाल उनके साथ झगड़ा करने लगा। इस मामले में बाद में पंचायत भी हुई थी, जिसके बाद रुपये वापस कर दिए गए थे। पुलिस अब इन पुराने विवादों को हत्या की वारदात से जोडक़र जांच कर रही है। एसीपी राजीव कुमार का कहना है कि रोहतक रोड पर प्रोपर्टी डीलर की हत्या के मामले में जांच टीमें गठित कर दी हैं। मामले की अलग-अलग पहलुओं पर जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।