{"_id":"6af809049ac400563707234e","slug":"video-piles-of-paddy-at-moga-grain-market-farmers-distressed-due-to-slow-lifting-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा अनाज मंडी में लगे धान के अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में इस बार धान की बंपर पैदावार के चलते अनाज मंडियों में खरीद और लिफ्टिंग की व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। मोगा की अनाज मंडी में धान की लाखों बोरियों के अंबार लगे हुए हैं। करीब 3 से 4 लाख बोरियां खुले आसमान के नीचे पड़ी हैं। वहीं, लिफ्टिंग की रफ्तार धीमी है। इसके चलते नई फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, मोगा अनाज मंडी में पहले से ही भारी मात्रा में धान जमा है। इसके अलावा जिले में अब भी करीब 20 प्रतिशत धान की फसल खेतों में खड़ी है। ऐसे में मंडियों में जगह की कमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। कई किसान अपनी धान से भरी ट्रालियां लेकर मंडियों में खड़े हैं, लेकिन जगह नहीं मिलने के कारण फसल उतारने में दिक्कत आ रही है। वहीं, कुछ मंडियों में बारदाने की कमी की समस्या भी है।
किसानों का कहना है कि इस बार मौसम अनुकूल रहने के कारण धान की अच्छी पैदावार हुई है, लेकिन मंडियों में खरीद और उठान की व्यवस्था फसल की आमद के मुताबिक नहीं है। लाखों बोरियां मंडियों में जमा होने के कारण लिफ्टिंग प्रभावित हो रही है। किसानों ने बताया कि धर्मकोट क्षेत्र की कई मंडियों में खरीद का काम बंद होने की बात भी सामने आ रही है, जिससे आसपास के किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि धर्मकोट क्षेत्र की करीब 35 से 40 मंडियों में निर्धारित क्षमता के अनुसार धान की खरीद पूरी हो चुकी है। वहीं, पंजाब की चार से अधिक मंडियों में खरीद बंद होने की जानकारी भी सामने आई है। ऐसे में किसानों को आशंका है कि यदि समय रहते लिफ्टिंग में तेजी नहीं लाई गई तो आने वाले दिनों में मंडियों की स्थिति और बिगड़ सकती है।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि मंडियों में किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। लेकिन मोगा मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी लाखों बोरियां और धीमी लिफ्टिंग के कारण जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस संबंध में मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि इस बार जिले में धान की बंपर पैदावार हुई है, जिसके चलते मंडियों में फसल की आमद अधिक रही है। उन्होंने माना कि लिफ्टिंग को लेकर थोड़ी समस्या जरूर आई थी, लेकिन अब उसे ठीक कर दिया गया है। उन्होंने मंडियों में खरीद बंद होने की बात से इनकार करते हुए कहा कि जिले में कोई भी मंडी बंद नहीं की गई है। प्रशासन की ओर से लगातार मंडियों की चेकिंग की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।