{"_id":"6af860e9d0f24cc78609723f","slug":"prabhat-ferry-taken-out-on-the-occasion-of-prakash-parv-sangat-welcomed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163904-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात फेरी, संगत ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात फेरी, संगत ने किया स्वागत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत में प्रभात फेरी के दौरान कीर्तन करती संगत। स्रोत: समिति
फोटो 03: सोनीपत में प्रभात फेरी के दौरान कीर्तन करती संगत। स्रोत: समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, गीता भवन चौक से प्रभात फेरी निकाली गई। शनिवार तड़के 3:45 बजे गुरुद्वारा साहिब से आरंभ हुई प्रभात फेरी दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि, मुरथल स्थित डॉ. प्रेमनाथ और डॉ. प्रणय के निवास पर पहुंची।
यहां परिवार और संगत की ओर से प्रभात फेरी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के उपप्रधान जरनैल सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी अपने समय के महान समाज सुधारक थे। सती प्रथा का विरोध किया और स्त्री-पुरुष की समानता का संदेश दिया। गुरुजी ने महिलाओं के सम्मान को लेकर कहा था, सो क्यूं मंदा आखिए, जित जन्मे राजान। उन्होंने जातिवाद और भेदभाव से ऊपर उठकर निर्भीक विचारधारा के साथ समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समिति से परमजीत सिंह, शमशेर सिंह, रविंद्र सिंह, गुरजीत सिंह सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।