Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eight newborn baby girls were honored by being presented with 'baby girl kits'

Sonipat News: आठ नवजात बच्चियों को बेबी गर्ल किट देकर किया सम्मानित

Sat, 14 Nov 2026 07:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Eight newborn baby girls were honored by being presented with 'baby girl kits'
फोटो: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में जच्चा का बेबी गर्ल किट देते रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत आर्डेंट के
फोटो 20: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में जच्चा का बेबी गर्ल किट देते रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत आर्डेंट के पदाधिकारी। स्रोत: क्लब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को नवजात बच्चियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत आर्डेंट ने अपने सेवा प्रकल्प मां और नन्ही परी सम्मान में जन्मी नवजात बच्चियों को बेबी गर्ल किट वितरित की।

प्रधान प्रमोद भूटानी ने कहा कि बेटियां समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनके जन्म का स्वागत करना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध करवाना सभी का सामाजिक दायित्व है। क्लब भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहेगा। क्लब के सचिव सुनील मनचंदा, फर्स्ट लेडी मोना भूटानी और मीटिंग चेयरपर्सन किरण सुरेंद्र कोहली मौजूद रहे। इनके अलावा रोटेरियन राजेश कटारिया, राजेश जांगड़ा सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने भी सेवा कार्य में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed