Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
A 200-person assembly calls for the removal of a dumping point; announces that a sit-in protest will continue until a permanent solution is reached.
{"_id":"6b0c30cd95104b9aa30de263","slug":"video-a-200-person-assembly-calls-for-the-removal-of-a-dumping-point-announces-that-a-sit-in-protest-will-continue-until-a-permanent-solution-is-reached-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"डंपिंग प्वाइंट हटाने के लिए 200 लोगों की पंचायत, स्थायी समाधान तक धरना जारी रखने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग प्वाइंट हटाने के लिए 200 लोगों की पंचायत, स्थायी समाधान तक धरना जारी रखने का एलान
सोनीपत। ऋषि कॉलोनी में सब्जी मंडी और बाबा धाम के बीच मुख्य मार्ग पर बने कूड़ा डंपिंग प्वाइंट को हटाने की मांग तेज हो गई है। एक सप्ताह से धरने पर बैठे स्थानीय निवासियों को अब सामाजिक और धार्मिक संगठनों का भी समर्थन मिल गया है। रविवार को कामी रोड स्थित बाबा धाम परिसर में सोनीपत समाज पंचायत के तत्वावधान में आयोजित पंचायत में करीब 150 से 200 लोग शामिल हुए। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक डंपिंग प्वाइंट को स्थायी रूप से दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। साथ ही इस स्थान पर कूड़ा नहीं डालने देने का भी एलान किया गया।
पंचायत में वार्ड नंबर एक और पांच के निवासियों के अलावा शहर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सोनीपत समाज पंचायत के संयोजक संजय सिंगला, सह संयोजक अशोक खत्री और पूर्व पार्षद मुकेश सैनी ने संयुक्त रूप से पंचायत का संचालन किया। बाबा धाम के संचालक राकेश कुच्छल ने इसकी अध्यक्षता की। पंचायत में लोगों ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र और शहर के प्रमुख आवागमन मार्ग के बीच डंपिंग प्वाइंट होने से आसपास रहने वाले परिवारों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां जमा कूड़े से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण वातावरण दूषित हो रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि इससे संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पंचायत में बाबा धाम के प्रधान प्रवीण कुच्छल, सोनीपत नगर सुधार मंच के प्रधान सरदार मोहन सिंह मनोचा, महासचिव रविंद्र सरोहा, सेफ इंडिया फाउंडेशन के निदेशक दिनेश कुच्छल, पार्षद संजय बड़वासनी, हवासिंह अंतिल, महताब खत्री, अनुराग जैन, संजय ठेकेदार, पूर्व पार्षद हरिप्रकाश सैनी, नरेंद्र हुड्डा, सूबे सिंह सैनी, संजीव दलाल, राजपाल गुलिया, मंजीत तिहाड़, मनीष सैनी, कुलदीप सहरावत और देवेंद्र गौतम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।