Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Under the 'Seva Sankalp Abhiyan', every household will light a lamp on September 17: Dr. Arvind.
{"_id":"6aa51a8a47e1ab2f930c1178","slug":"video-under-the-seva-sankalp-abhiyan-every-household-will-light-a-lamp-on-september-17-dr-arvind-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को हर घर जलाएगा एक दीया : डॉ. अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को हर घर जलाएगा एक दीया : डॉ. अरविंद
पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें हर देशवासी जुड़ रहा है और अपने-अपने तरीके से सेवा कार्य कर रहा है।
सेवा समर्पण के 25 साल पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को रोहतक के भाजपा कार्यालय मंगल कमल में प्रदेश के पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को हर कोई अपने घर पर दीया जलाएगा। इसी तरह अन्य गतिविधियों में बच्चे, युवा और हर नागरिक भागीदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे देश का अभियान है। देश का हर तबका इससे जुड़कर इसे कामयाब बनाने के लिए संकल्प ले रहा है। 17 सितंबर को पूरे देश में लाभार्थियों और आम जन के साथ सेवा कार्यों की शुरुआत होगी।
डॉ. शर्मा ने कहा कि पहले सरकारों में आम आदमी को न्याय के लिए भटकना पड़ता था लेकिन अब सेवा के संकल्प के साथ हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण है। परिणाम को आगे बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन बिल लाया गया। देश ने देखा विपक्ष का काम सिर्फ विरोध करना है। विपक्ष ने इसमें किस तरह अपना रोल निभाया। इसका रिजल्ट पूरे देश में देखने को मिलेगा।
बंगाल में चुनाव में देखा किस तरह महिलाओं ने निकल-निकल कर वोट की। यह भी कहा कि एनडीए सरकार ने देश के मान-सम्मान को इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ाया है। पहले देश की कंडीशन क्या थी और आज देश पांचवें स्थान पर है। योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, उपाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, अमित बंसल आदि कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।