फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gen Z showed their love for Hindi during the Hindi Fortnight.

Rohtak News: हिंदी पखवाड़ा में जेन जी ने दिखाया हिंदी प्रेम

Sat, 12 Sep 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Gen Z showed their love for Hindi during the Hindi Fortnight.
09-कॉलेज में हिंदी दिवस पर हिंदी व हरियाणवी काव्य-पाठ प्रतियोगिताओं को सम्मानित करते प्रो शमशेर

विज्ञापन
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़े के तहत हिंदी व हरियाणवी काव्य-पाठ और कथा वाचन प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम हिंदी विभाग, स्त्री शक्ति संगठन और प्रज्ञा साहित्यिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य शमशेर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिंदी और हरियाणवी के प्रति लगाव प्रदर्शित किया। अंजली ने ‘माथे का चंदन है हिंदी, भारत का वंदन है हिंदी’ कविता से जेन जी के बीच हिंदी की बढ़ती लोकप्रियता दर्शाई। पूर्वी ने ‘हिंदी ही तो अपना धन है’ कविता से विश्व में हिंदी की पहुंच पर प्रकाश डाला। खुशी ने कहा कि अंग्रेजी का ज्ञान हुनर हो सकता है, लेकिन हिंदी में हमारे संस्कार हैं। दिव्या ने हिंदी को द्वितीय विकल्प बनाए जाने पर प्रश्नचिह्न लगाया। इस अवसर पर अनूप बंसल ‘मधुकांत’ द्वारा संपादित पुस्तक ‘महारानी लक्ष्मीबाई के प्रेरक प्रसंग’ का विमोचन हुआ। इस अवसर पर स्त्री शक्ति संगठन की अध्यक्ष ममता शर्मा रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम

प्रतियोगिता के परिणाम अंजना गर्ग ने घोषित किए। हरियाणवी कविता पाठ में अन्नू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कथा-वाचन में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रथम, अन्नू द्वितीय और अंजली तीसरे स्थान पर रहीं। हिंदी काव्य-पाठ में पूर्वी प्रथम, अंजली लांबा द्वितीय और अन्नू तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन विशाल और अन्नू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed