Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Workers in Rohtak resume work at the municipal office and city sanitation duties following the end of the strike.
{"_id":"6aa518108f61ab14480ab7a1","slug":"video-workers-in-rohtak-resume-work-at-the-municipal-office-and-city-sanitation-duties-following-the-end-of-the-strike-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में हड़ताल खत्म होने पर निगम कार्यालय और शहर की साफ-सफाई में जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में हड़ताल खत्म होने पर निगम कार्यालय और शहर की साफ-सफाई में जुटे कर्मचारी
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होते ही शनिवार को शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। हड़ताल समाप्ति के बाद कर्मचारियों ने सबसे पहले नगर निगम कार्यालय परिसर की गहन सफाई की। इसके तुरंत बाद सफाई कर्मचारियों की विभिन्न टीमों ने पूरे शहर में एक विशेष और तेज सफाई अभियान छेड़ दिया है।
पिछले 36 दिनों से शहर के मुख्य चौक-चौराहों और सड़कों पर जमा कूड़े-कचरे के ढेरों को तेजी से उठाया जा रहा है। डंपिंग पॉइंट और मुख्य मार्गों को साफ कर कचरे को शहर से बाहर भेजा जा रहा है। इसके साथ ही, कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के बाहर बने धरना स्थल को भी पूरी तरह खाली कर वहां जमी गंदगी को साफ कर दिया है। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि अगले एक-दो दिनों में शहर की स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।