Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Rohtak: AAP state president Sushil Gupta targets Rahul Gandhi over the 'Save the Vote' rally
{"_id":"6ae4b23c9be82f9eab0a4e99","slug":"video-rohtak-aap-state-president-sushil-gupta-targets-rahul-gandhi-over-the-save-the-vote-rally-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: वोट बचाओ रैली को लेकर आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने राहुल गांधी पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: वोट बचाओ रैली को लेकर आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
रोहतक। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट बचाओ, देश बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। रोहतक में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, गठबंधन को लेकर अलग रुख अपनाते हैं। जो नेता अपनी पार्टी को एकजुट नहीं रख पा रहा, वह देश को कैसे जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे पहले वोट चोरी का मुद्दा उठाया था, तब राहुल गांधी ने समर्थन नहीं किया। अब आप 1 नवंबर को हरियाणा में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी गुटबाजी खत्म करनी होगी। हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध, फिरौती और नशे का कारोबार बढ़ रहा है। विदेशों में बैठे बदमाश खुलेआम धमकी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री को दूसरे राज्यों की बजाय हरियाणा पर ध्यान देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।