Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manisha makes history, wins gold for the country

Rohtak News: मनीषा ने रचा इतिहास, देश को दिलाया गोल्ड

Sat, 31 Oct 2026 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Manisha makes history, wins gold for the country
46-खिलाड़ी मनीषा भनवाला। - फोटो : Archive

विज्ञापन
रोहतक। पहलवान मनीषा भनवाला ने सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 59 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं। एशियाड में अधूरा रहा पदक का सपना उन्होंने कजाकिस्तान के अस्ताना में पूरा किया।

इस मौके पर कोच मनदीप सिंह ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश को इस श्रेणी में पहला गोल्ड दिलाकर मनीषा ने इतिहास रचा है। हमारे लिए इससे अधिक खुशी की बात और क्या हो सकती है। हमें मनीषा पर गर्व है।
विज्ञापन


इतिहास रचने वाली मनीषा सर छोटू राम स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। इसी स्टेडियम में वे जूनियर कोच के पद पर कार्यरत भी हैं। वे मूल रूप से जींद जिले की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 में पिता के निधन के बाद जीता था पदक
साल 2022 में मनीषा भनवाला का पहली बार सीनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ था। इसी खुशी के कारण उनके पिता सुरेश कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मनीषा ने इस गहरे दुख को खुद पर हावी नहीं होने दिया और पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद मंगोलिया जाकर देश के लिए पदक जीता था।

मनीषा ने 2015 में कुश्ती खेलना शुरू किया था। उन्होंने जींद के निडानी गांव के एक स्कूल में कुश्ती का प्रशिक्षण लिया था। करीब 18 माह बाद वह रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम पहुंचीं।

मनीषा ने पहली बार सोनीपत के खानपुर में जिलास्तरीय स्कूली खेलों में पदक जीता। 2015 में ही श्रीनगर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया।


मनीषा किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उनकी माता मीना देवी और बड़े भाई रिंकू भनवाला पंजाब स्टाइल कबड्डी के खिलाड़ी रहे हैं। मनीषा का कहना है कि बचपन से ही उनका जुड़ाव पिता के साथ अधिक रहा है। एशियाई खेलों में जाने से पहले वह विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed