{"_id":"6ae4594aa1c26827ce06e2e9","slug":"video-sanyam-thakur-silver-medal-state-level-under-19-discus-throw-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: राज्य स्तरीय अंडर-19 डिस्कस थ्रो में संयम ठाकुर ने जीता रजत पदक, विधायक विवेक शर्मा ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: राज्य स्तरीय अंडर-19 डिस्कस थ्रो में संयम ठाकुर ने जीता रजत पदक, विधायक विवेक शर्मा ने किया सम्मानित
Ankesh Dogra
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:16 PM IST
Link Copied
खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के युवा खिलाड़ी संयम ठाकुर ने जिला ऊना का नाम रोशन किया है। गुलैहड़ बुढवार गांव निवासी संजय कुमार के पुत्र संयम ने राज्य स्तरीय अंडर-19 डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपनी उपलब्धि दर्ज करवाई।
संयम की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि को देखते हुए विधायक विवेक शर्मा ने खिलाड़ी को सम्मानित किया और शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने संयम की उपलब्धि को सराहते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान समारोह के दौरान थाना कलां स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान, डीपीई कोच अशोक धीमान और छपरोह पंचायत के प्रधान नीरज ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संयम की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।