{"_id":"6ae45f782c74bbb5670f6cdb","slug":"video-nohadhar-chc-inaugurated-virtually-by-cm-sukhvinder-singh-sukhu-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर के नौहराधार में 7 करोड़ से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू, CM सुक्खू ने किया वर्चुअल उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर के नौहराधार में 7 करोड़ से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू, CM सुक्खू ने किया वर्चुअल उद्घाटन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:42 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है। करीब सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौहराधार का शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से नौहराधार और आसपास की पंचायतों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री के साथ शिमला में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, रेणुकाजी के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और राजस्व मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे।
वहीं, नौहराधार में आयोजित कार्यक्रम में जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. राकेश प्रताप, खंड चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
स्थानीय कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक नरेंद्र चौहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की उद्घाटन पट्टिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, महासचिव मेतर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
करीब सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस स्वास्थ्य केंद्र को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में देखा जा रहा है। अब नौहराधार और आसपास की पंचायतों के लोगों को उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के लिए दूरदराज के अस्पतालों तक जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने सीएचसी के उद्घाटन पर खुशी जताई। उनका कहना है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार लंबे समय से अपेक्षित था। इस केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को घर के नजदीक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।