{"_id":"6a75ae20a77c54a9d105c969","slug":"video-poster-for-sutram-launched-at-dlc-supva-three-day-event-begins-august-12-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएलसीसुपवा में सूत्रम का पोस्टर लॉन्च, 12 अगस्त से तीन दिवसीय आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलसीसुपवा में सूत्रम का पोस्टर लॉन्च, 12 अगस्त से तीन दिवसीय आयोजन
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में शुक्रवार को तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं रचनात्मक उत्सव सूत्रम का पोस्टर लॉन्च किया गया। गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय अधिकारियों ने उत्सव की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 12 से 14 अगस्त तक विभिन्न सांस्कृतिक, डिजाइन और परफॉर्मिंग आर्ट्स से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए फैशन शो, कला एवं डिजाइन प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अन्य रचनात्मक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार प्रो गुंजन मलिक, कोऑर्डिनेटर डॉ शैली, डीन ऐकडेमिक अफेयर्स प्रो अजय कौशिक व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।