Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A prabhat pheri was held in Bhalauth to spread the message of a pollution-free Diwali.

Rohtak News: भालौठ में प्रभात फेरी निकालकर दिया प्रदूषण रहित दिवाली का संदेश

Sat, 07 Nov 2026 09:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 07 Nov 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
A prabhat pheri was held in Bhalauth to spread the message of a pollution-free Diwali.
01 रोहतक के भालौठ में प्रदूषण रहित दिवाली के लिए प्रभात फेरी निकालते विद्यार्थी। स्रोत : टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दिवाली के पावन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण प्रहरी अभियान टीम और बुनियाद शिक्षा निकेतन भालौठ ने शुक्रवार को गांव में प्रभात फेरी निकाली। विद्यार्थियों ने प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के नारों की पट्टिकाएं हाथों में लीं।
उन्होंने पूरे गांव में घूमकर लोगों को प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों और स्टाफ ने हवा को जहरीला होने से बचाने में सहयोग मांगा। प्रभात फेरी से पहले कैप्टन जगबीर मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित कर शिक्षा का महत्व बताया।
विज्ञापन

कहा, इससे योग्यता और पद मिलता है। मलिक ने विद्यार्थियों को अनुशासित और संस्कारी बनकर शिक्षा पर ध्यान देने को कहा। प्रभात फेरी में विद्यालय की निदेशक प्रोमिल चौधरी, समाजसेवक राजवीर मलिक, राजबाला, पूजा, प्रीति, निर्मला, मोनिका, जाह्नवी, सचिन और बलवान सिंह सहित स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed