{"_id":"6aef0cf7019c3a13280d75de","slug":"video-director-dr-mg-vashishth-took-stock-of-the-arrangements-at-pgims-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीजीआईएमएस में निदेशक डॉ. एमजी वशिष्ठ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआईएमएस में निदेशक डॉ. एमजी वशिष्ठ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रोहतक। दिवाली पर किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी न हो, इसके लिए पीजीआईएमएस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। निदेशक डॉ. एमजी वशिष्ठ और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर अत्री ने शनिवार को इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्टों से बातचीत की और दिवाली की रात के लिए विशेष इंतजामों की समीक्षा की। कुलपति डॉ. एचके.अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार और पीजीआईएमएस प्रशासन का एक ही लक्ष्य है कि दिवाली की खुशियों के बीच किसी को भी चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़े तो उसे तुरंत, बेहतर और बिना देरी के इलाज मिले। निदेशक डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि डीएमएस इंचार्ज को आदेश दिए गए हैं कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के इलाज में कोई कमी न रहे। सभी इमरजेंसी दवाओं की तुरंत खरीद के निर्देश दिए गए हैं। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। मास कैजुअल्टी आने पर तुरंत सूचना देने और सभी डॉक्टरों को स्टैंडबाय रहने के आदेश दिए गए हैं। रात में एक की जगह दो जीडीएमओ की ड्यूटी लगाई गई है। पटाखों से झुलसकर आने वाले मरीजों के लिए अलग से बेड रिजर्व किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।