{"_id":"6a86e50568e2b83773054c00","slug":"video-patwaris-and-kanungos-stage-a-symbolic-protest-in-rohtak-against-software-glitches-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: सॉफ्टवेयर खामियों के विरोध में पटवारियों-कानूनगो का 2 दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: सॉफ्टवेयर खामियों के विरोध में पटवारियों-कानूनगो का 2 दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 04:59 PM IST
रोहतक। नए सॉफ्टवेयर में आ रही दिक्कतों और डीसीएस प्रणाली में खामियों के विरोध में रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा की रोहतक इकाई ने वीरवार को तहसील कार्यालय परिसर में दो दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू किया।
धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग उठाई। पटवारियों ने कहा कि नए सॉफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण फर्द, नकल और रजिस्ट्री संबंधी काम घंटों लटक रहे हैं। इससे आमजन को परेशानी हो रही है और कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी
कि जल्द ही सॉफ्टवेयर की कमियों को ठीक नहीं किया गया और डीसीएस में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरने में बड़ी संख्या में पटवारी और कानूनगो शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।