{"_id":"6ad61f1b03cbeb84a20f4d96","slug":"video-no-confidence-motion-against-zila-parishad-vice-chairman-anil-hooda-defeated-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिरा
रोहतक।
जिला परिषद रोहतक के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा के खिलाफ सोमवार को लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। प्रस्ताव पास करने के लिए 10 पार्षदों के मतदान की आवश्यकता थी। इसमें जिला परिषद के 10 पार्षद शामिल भी हुए और उन्होंने मतदान भी किया। लेकिन एक वोट रद्द होने की वजह से यह अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। जिला परिषद की एक महिला पार्षद को फोन पर धमकाने के चलते यह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। पार्षदों के गुट ने एसपी से मिलकर इस मामले की शिकायत भी की थी। अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने इसकी पुष्टि की है। जिला परिषद में कुल 14 पार्षद है जिनमें से अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए इसके पक्ष में दो तिहाई यानी 10 पार्षदों के मतदान की आवश्यकता थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।