फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The court has declared Chandra Singh from Kalanaur who had set off for the Sirsa Dera dead 16 years later.

Rohtak News: सिरसा डेरे के लिए निकले कलानौर के चंद्रसिंह को कोर्ट ने 16 साल बाद माना मृत

Mon, 19 Oct 2026 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
The court has declared Chandra Singh from Kalanaur who had set off for the Sirsa Dera dead 16 years later.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कलानौर की जाट कॉलोनी से 16 साल पहले सिरसा के डेरा सच्चा जाने के लिए निकले बुजुर्ग चंद्र सिंह का 16 साल बाद भी सुराग नहीं मिला। शनिवार को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) राकेश कादियान की अदालत ने उन्हें कानूनी रूप से मृत घोषित कर दिया है।
अदालत में दायर अर्जी के अनुसार चंद्र सिंह 20 जून 2010 को डेरा गए थे लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सात जुलाई 2010 को बेटे रोहताश ने कलानौर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने अदालत में 24 सितंबर 2021 को याचिका दायर कर उन्हें कानूनी रूप से मृत घोषित करने की मांग की। परिवार की ओर से अदालत में छह गवाह पेश किए गए। परिजनों ने बताया कि चंद्र सिंह 20 जून 2010 से लापता हैं और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उनके कानूनी वारिसों को मामले में शामिल किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल से अधिक समय तक नहीं मिली कोई जानकारी...
अदालत ने फैसले में कहा कि चंद्र सिंह के बारे में 15 साल से अधिक समय से कोई जानकारी नहीं मिली। सामान्य परिस्थितियों में इतने समय में जीवित होने पर उनके बारे में पता चल सकता था। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के बाद मृत्यु की कानूनी धारणा को लागू माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed