{"_id":"69d640086833e7790502cedb","slug":"video-incident-of-rohtak-roadways-employees-being-detained-massive-protest-in-gohana-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक रोडवेज कर्मचारियों को हिरासत में लेने की घटना, गोहाना में जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक रोडवेज कर्मचारियों को हिरासत में लेने की घटना, गोहाना में जोरदार प्रदर्शन
रोहतक में दिल्ली डिपो की बस के चालक और परिचालक को पुलिस हिरासत में लेने के विरोध में गोहाना के सांझा कर्मचारी संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक दोनों कर्मचारियों को छोड़ा नहीं जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
सांझा मोर्चा गोहाना के अध्यक्ष अशोक पांचाल ने बताया कि इस घटना के बाद रोहतक डिपो को भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे हरियाणा में चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
कर्मचारियों के अनुसार, रोहतक बस स्टैंड के पास हरियाणा रोडवेज के सामने एक पुलिस कर्मचारी की कार आने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने बिना दोनों पक्षों की बात सुने बस के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया, जो गलत है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की कार्यवाही कर्मचारियों के साथ अन्याय है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर दोनों पक्षों की बात सुन कर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन और तेज हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।