Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   take the exam for admission to Navodaya Vidyalaya

Rohtak News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 28 को परीक्षा देंगे 2322 विद्यार्थी

Sun, 15 Nov 2026 06:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
take the exam for admission to Navodaya Vidyalaya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जवाहर नवोदय विद्यालय, घुसकानी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश की चयन परीक्षा 28 को होगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। इसके लिए 2322 विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं।

जिले में परीक्षा के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोहतक ब्लॉक में 4, महम और कलानौर में 2-2, तथा सांपला और लाखन माजरा में 1-1 केंद्र स्थापित किया गया है। प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से परीक्षा के लिए विशेष पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किए गए हैं, जिनकी कड़ी निगरानी में पूरी परीक्षा संपन्न होगी। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की ईमेल आईडी पर भी प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त एक उत्कृष्ट सह-शैक्षणिक आवासीय विद्यालय है। यहां प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क दी जाती है। विद्यालय परिसर में बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग सुरक्षित छात्रावासों की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, रोहतक में 264 विद्यार्थी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड रोहतक में 264, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड रोहतक में 233, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला में 239, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम में 240 , राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम में 211, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर में 240, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनियानी में 168, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा में 199 व पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर महम में 264 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed