Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Farmers have announced a 'Mahapanchayat' on November 29 regarding compensation for high-tension power lines.
{"_id":"6ac25a23976031a38e08ba55","slug":"video-farmers-have-announced-a-mahapanchayat-on-november-29-regarding-compensation-for-high-tension-power-lines-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन मुआवजे को लेकर किसानों ने 29 नवंबर को महापंचायत का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन मुआवजे को लेकर किसानों ने 29 नवंबर को महापंचायत का किया ऐलान
रोहतक। हाईटेंशन लाइन के मुआवजे को लेकर प्रदेश के किसान बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। मकड़ौली टोल के पास रविवार को पीड़ित किसानों की प्रदेश स्तरीय बैठक में 29 नवंबर को रोहतक में महापंचायत करने का फैसला लिया गया। इससे पहले हर जिले में बैठकें होंगी। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सितेंद्र लोहचब ने कहा कि किसानों की मुख्य मांग उचित मुआवजा है। 2024 व 2025 में मुआवजा पॉलिसी बनी, लेकिन एक ही पॉलिसी के नियमों को अलग-अलग जिलों में एसडीएम व उपायुक्त लागू नहीं कर रहे। किसानों को मार्केट रेट से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 8 अक्तूबर को पानीपत, 9 को पलवल, 12 को करनाल और 13 को फरीदाबाद में बैठक होगी। अन्य जिलों का शेड्यूल जल्द जारी होगा। जिला मुख्यालयों पर पंचायत कर प्रशासन व बिजली कंपनियों की पोल खोली जाएगी। बैठक में साहब सिंह, बलविंद्र जाटल, मनोज यादव, राकेश लोहाना, सुनील, जयराम, सूरजमल, अशोक नागर, खाप प्रधान उमेश दहिया, देवेंद्र व संजीव सहित कई नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।