{"_id":"6b0ab00c51ff5c9f340dcdfa","slug":"video-the-police-are-always-your-friends-do-not-be-afraid-meena-rani-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस हमेशा आपकी दोस्त है, डरें नहीं : मीना रानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर चौक स्थित महिला थाना में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दोस्त पुलिस कार्यक्रम किया गया। इसमें महिला थाना प्रभारी मीना रानी व पीएसआई भारती ने जिलास्तरीय एनएसएस शिविर की 40 छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और कानून की जानकारी देकर जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने थाना परिसर का भ्रमण कर थाने की कार्यप्रणाली को करीब से जाना। थाना प्रभारी मीना रानी ने छात्राओं से कहा कि अपराधी अपना रिश्ता या समाज नहीं देखता, इसलिए खुद को जागरूक होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही बोलना और लड़ना पड़ेगा। चुप रहने से अपराधी के हौसले बढ़ते है। इसलिए हर गलत बात का विरोध करना सीखें।
उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना भी उतना ही जरूरी है। महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी हर छात्रा को होनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर वह सही समय पर सही कदम उठा सके। थाना पुलिस हमेशा आपकी दोस्त है, डरें नहीं, बल्कि बेझिझक अपनी बात रखें।
पीएसआई भारती ने छात्राओं को साइबर अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन 112, 1091 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती, फोटो शेयर करना और निजी जानकारी देना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, पूछताछ कक्ष और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल भाषा में जवाब दिया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गगना, मंजू, दुर्गा, सुमन, अलका मदान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।