{"_id":"6828bdeb84af3cf5c105549a","slug":"video-dr-satish-poonia-in-rohtak-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानी पर सबका हक, पंजाब सियासत न करे : डॉक्टर सतीश पूनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी पर सबका हक, पंजाब सियासत न करे : डॉक्टर सतीश पूनिया
भाजपा के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया का कहना है कि पानी पर सबका हक है। पंजाब को पानी पर सियासत नहीं करनी चाहिए। पंजाब की आप सरकार को भगवान सद्बुद्धि देगा। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मजबूती से हरियाणा का पक्ष रखा है। पूनिया शनिवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
पूनिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने अपने आप को फिर साबित किया है, दुनिया के पंचायती चाहे कुछ भी कहें। सेना ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है। साथ ही दुनिया के सामने बेनकाब करते हुए बताया कि पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक है। एक सवाल के जवाब में पूनिया बोले, राहुल गांधी ने संसद का सत्र बुलाने की अपनी मांग रखी है, लेकिन सत्र बुलाने का निर्णय लोकसभा अध्यक्ष व संसदीय समिति को लेना है। भाजपा के मंत्री की सेना की महिला अधिकारी के प्रति की गई कथित टिप्पणी पर भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है। आगे इस तरह की बयानबाजी न हो, इसके लिए भी कदम उठाए हैं। प्रदेश में भाजपा के संगठन को लेकर उन्होंने कहा कि बूथ, मंडल के बाद जिला अध्यक्षों का गठन हो चुका है। केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जल्द जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा। राजस्थान व दूसरे राज्यों की तरह हरियाणा में भी भाजपा संगठन के लिहाज से मजबूत हो रही है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका व प्रदेश सह प्रवक्ता शमशेर खरक व अन्य नेता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।