Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Annakut festival celebrated with devotion in Rohtak; *prasad* distributed in temples as devotees turn out in large numbers.
{"_id":"6af2d3ff973ecd6b2d090c31","slug":"video-annakut-festival-celebrated-with-devotion-in-rohtak-prasad-distributed-in-temples-as-devotees-turn-out-in-large-numbers-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में भक्ति भाव से मनाया अन्नकूट पर्व, मंदिरों में प्रसाद का वितरण, उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में भक्ति भाव से मनाया अन्नकूट पर्व, मंदिरों में प्रसाद का वितरण, उमड़े श्रद्धालु
शहर में अन्नकूट पर्व भक्ति भाव से मनाया गया। मंदिरों और गोशालाओं में भगवान श्रीकृष्ण व गोवर्धन की पूजा की गई। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
जनता कॉलोनी स्थित वैश्य गोशाला सहित शहर के सेक्टरों के मंदिरों में अन्नकूट पर्व मनाया गया। करीब 200 क्विंटल प्रसाद तैयार किया गया। कढ़ी-चावल, खिचड़ी, दही बड़े, कांजी बड़े, मिक्स सब्जी, पूरी, हलवा और लड्डू सहित कई तरह के व्यंजन प्रसाद के रूप में बांटे गए। श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े होकर प्रसाद ग्रहण किया। शहर के 20 से अधिक स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। जनता कॉलोनी में सबसे अधिक 10 स्थानों पर अन्नकूट पर्व मनाया गया। लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।