Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Started yoga out of necessity, shone on the international stage

Rohtak News: मजबूरी से शुरू किया योग, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके

Tue, 10 Nov 2026 08:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 10 Nov 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Started yoga out of necessity, shone on the international stage
43-रामचंद्र अहलावत।
प्रदीप कुमार
विज्ञापन

रोहतक। 80 वर्षीय रामचंद्र अहलावत ने 14 साल पहले स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान होकर मजबूरी में योग शुरू किया था। हालांकि, अब वे योग के क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में पहचान स्थापित कर तीन बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। अब वे जनवरी में पुदुचेरी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता की तैयारियों में लगे हुए हैं।
साल 2005 में हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त होने के कुछ साल बाद रामचंद्र का स्वास्थ्य खराब हो गया। एक रोज खेत में यूरिया डाल रहे रामचंद्र पसीने से लथपथ होकर घर गए और जाते ही बर्फीला पानी पी लिया। इसके बाद गर्म सर्द हो गई।
विज्ञापन

कुछ समय बाद इन्हें टाइफाइड और टीबी जैसी गंभीर बीमारियां हो गई। स्वास्थ्य इतना कमजोर हो गया था कि दूध-दही भी पचा नहीं पाते थे। टीबी की दवाइयां चल ही रही थीं कि किसी ने इन्हें स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय इन्होंने टीवी पर देखकर योग करना शुरू किया। अहलावत बताते हैं कि वे रोजाना सुबह 5 से 7 बजे तक योग करते थे। कुछ दिनों बाद इन्होंने तीन बजे उठना शुरू किया। 2012 में हिसार में आयोजित एक खेल प्रतियोगिता में वे दौड़ में भाग लेने पहुंचे।
यहां उनकी मुलाकात 60 वर्षीय व्यक्ति से हुई जो योग में माहिर थे। वहां से इन्होंने प्रेरणा लेकर कठिन योगासनों को करने की कोशिश की। इसके बाद रामचंद्र ने योग प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया।
साल 2019 में अहलावत ने पहली बार एक अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भाग लिया और स्वर्ण जीता। 2022 में दूसरा और 2024 में तीसरा अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल किया। वे अब तक कुल 83 पदक जीत चुके हैं। संवाद

फल और सूखे मेवे खाते हैं रामचंद्र
रामचंद्र अहलावत बताते हैं कि वे रोजाना सुबह 3 बजे उठते हैं। वे सादा भोजन खाते हैं। उनकी खुराक में सूखे मेवे भी शामिल हैं। सुबह 5-7 बादाम, अखरोट और किशमिश खाने के बाद वे आधा लीटर दूध पीते हैं। दोपहर को रोटी और सब्जी खाते हैं। शाम को अमरूद और सेब के साथ कुछ और शुद्ध फल खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed