Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Construction of Panchayat building in Titauli village of rohtak has remained incomplete for 12 years
{"_id":"6a3e928c98c284901005c989","slug":"video-construction-of-panchayat-building-in-titauli-village-of-rohtak-has-remained-incomplete-for-12-years-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव, मेरी शान: टिटौली गांव में 12 साल से पंचायत घर का निर्माण अधूरा, पहलवानोंं के गांव में पेयजल समस्या, घरों में तीसरे दिन आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव, मेरी शान: टिटौली गांव में 12 साल से पंचायत घर का निर्माण अधूरा, पहलवानोंं के गांव में पेयजल समस्या, घरों में तीसरे दिन आ रहा पानी
बुनियादी सुविधाओं के साथ ग्रामीण विकास कराने में पंचायतों की अहम भूमिका होती है। लेकिन टिटौली में अब तक भी अपना पंचायत घर नहीं है। गांव में पंचायत घर निर्माण का कार्य 12 साल से अधर में लटका हुआ है। जो अब पशुओं का आश्रय स्थल बना हुआ और ग्राम पंचायत की बैठकें चौपालों में होती है।
रोहताश, संजय, शमशेर, राहुल, रविंद्र, नवीन, हरि कृष्ण आदि ग्रामीणों का कहना है कि इसको लेकर अनेक बार अधिकारियों व नेताओं तक गुहार लगाई गई है लेकिन इसका निर्माण आगे नहीं बढ़ा है और यह यह भवन ग्राम विकास के दावों को आइना दिखा रहा है। इतना ही नहीं पांच अंतरराष्ट्रीय पहलवानोंं के इस गांव में पेयजल समस्या भी गंभीर रूप लिए हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों में तीसरे दिन पानी आ रहा है। जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गांव में दो जलघर है लेकिन उनमें नहर से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों को पानी के टैंकर मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है। मंत्री तक शिकायत के बाद पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ है। गांव में 7 तालाब हैं लेकिन उनमें गांव का गंदा पानी जा रहा है। लाचार व्यवस्था के चलते जोहड़ों के इसी पानी को पशु पी रहे हैं। ग्रामीण बताते हैं कि गांव में सड़क व खेतों के रास्ते भी दुरुस्त नहीं हैं। गांव में बिजली भी आठ घंटे आती है। रात को बिजली किल्लत होने से परेशानी और बढ़ जाती है। वर्षों बाद भी गांव की सामूहिक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।