{"_id":"6aa5b5a4569fe38bf90f33a5","slug":"cabinet-minister-inaugurates-three-projects-worth-697-crore-rohtak-news-c-197-1-snp1017-160430-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कैबिनेट मंत्री ने 6.97 करोड़ की तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कैबिनेट मंत्री ने 6.97 करोड़ की तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण
विज्ञापन
फोटो - सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में पौधरोपण करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत
गोहाना। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को 6.97 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें श्रीराम तालाब से ड्रेन तीन तक भूमिगत पाइपलाइन, सात स्थानों पर ड्रेन पर पुलिया का निर्माण और सिंचाई विभाग के मैकेनिकल स्टोर एवं इलेक्ट्रिक डीजल वर्कशॉप के पुनर्निर्माण का कार्य शामिल है।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि श्रीराम तालाब से ड्रेन तक पाइपलाइन बिछाने से आबादी क्षेत्र से पानी की निकासी होगी और जलभराव से राहत मिलेगी। वजीरपुर-खंदराई ड्रेन पर जगह-जगह सात पुलिया बनाई गई हैं। इससे पानी के प्रवाह में बाधा कम होगी और ड्रेन की जल निकासी क्षमता बेहतर होगी। ग्रामीणों को खेतों में आने-जाने में सुविधा होगी।
मैकेनिकल स्टोर एवं इलेक्ट्रिक डीजल वर्कशॉप का निर्माण होने से विभागीय मशीनरी व अन्य संसाधनों के रखरखाव और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि गोहाना के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र के लिए स्वीकृत करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।