फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teacher loses 1.22 lakh after watching a reel about a 7 crore lottery.

Rohtak News: सात करोड़ की लॉटरी की रील देख शिक्षक ने गंवाए 1.22 लाख

Sun, 13 Sep 2026 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Teacher loses 1.22 lakh after watching a reel about a 7 crore lottery.
सोनीपत। इंस्टाग्राम पर सात करोड़ रुपये की लॉटरी का प्रचार देखकर देव नगर निवासी सरकारी शिक्षक रवि साइबर ठगों के जाल में फंस गए। ठगों ने पहले पांच टिकट खरीदवाए और बाद में फर्जी विनर लिस्ट भेजकर उन्हें 10 लाख रुपये का विजेता बताया। रजिस्ट्रेशन फीस, टीडीएस, जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में 1,22,598 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

रवि ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पंजाब सरकार के नाम से राखी बंपर लॉटरी की रील देखी थी। रील पर क्लिक करने के बाद आरोपी उन्हें व्हाट्सएप पर ले गए और पांच टिकटों के लिए 2,000 रुपये जमा करवाए। 29 अगस्त को आरोपियों ने फर्जी विनर लिस्ट भेजकर उन्हें 10 लाख रुपये का विजेता बताया। इसके बाद अलग-अलग शुल्क के नाम पर रकम जमा करवाई गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने खुद को लॉटरी मैनेजर बताते हुए 45,000 रुपये और मांगे। रवि ने 20 हजार, 9 हजार और 16,500 रुपये और जमा कर दिए। इसके बावजूद पुरस्कार राशि नहीं मिली। शक होने पर उन्होंने गूगल पर वास्तविक लॉटरी परिणाम देखा तो विनर लिस्ट फर्जी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉटरी के नाम पर ठगी से रहें सावधान
थाना प्रभारी साइबर सोनीपत पवन कुमार ने बताया कि लॉटरी या इनाम के नाम पर आए फोन, मैसेज और लिंक पर भरोसा न करें। किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, बैंक विवरण, एटीएम की जानकारी या पासवर्ड साझा न करें और इनाम के नाम पर मांगी गई फीस जमा न करें।

थाना प्रभारी साइबर सोनीपत पवन कुमार ने बताया कि लॉटरी या इनाम के नाम पर आए फोन, मैसेज और लिंक पर भरोसा न करें। किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, बैंक विवरण, एटीएम की जानकारी या पासवर्ड साझा न करें और इनाम के नाम पर मांगी गई फीस जमा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article